नई दिल्ली। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस और डीएचएल की संयुक्त रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगले पांच वर्षों में भारत वैश्विक व्यापार में अपना तीसरा स्थान कायम रखेगा। साथ ही, मात्रा के लिहाज से भारत की व्यापार वृद्धि की रफ्तार सालाना 5.2 फीसदी से बढ़कर 7.2 फीसदी पहुंच जाएगी।


