हिसार। एमएसपी की कानूनी गारंटी व अन्य मांगों को लेकर दस महीने से शंभू व खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को हरियाणा के किसान संगठनों ने जिला मुख्यालयों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। विभिन्न चौक व जगहों से शुरू होकर यह मार्च लघु सचिवालय पहुंचकर पूरा हुआ।


