आगरा। शमसाबाद मार्ग से गुतला होते हुए ग्वालियर मार्ग पर जाने के लिए दिन में नो एंट्री है। नो एंट्री से गुजरने के बदले में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैरियर पर वसूली कर रहे थे। वाहन चालकों से रुपये लेने के लिए प्राइवेट युवक को रखा था। किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। प्रारंभिक जांच में टीएसआई, मुख्य आरक्षी व आरक्षी को दोषी पाया गया है।


