देहरादून । चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी।
देहरादून । चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर बने गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ में बीती शाम अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही देखते आग ने कूड़े के पहाड़ के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें चारों ओर फैल गई। ताजा रिपोर्ट के मुताबित, गाजीपुर लैंडफिल साइट से धुआं निकलना जारी है।
लखनऊ । अप्रवासी भारतीय यानी एनआरआई विदेश में पैसा कमाकर भारत भेजने में भले ही आगे हों, लेकिन वोट देने के मामले में पीछे हैं। हालांकि दस वर्षों में वोटर में तब्दील एनआरआई की संख्या में तेजी आई है। इस मामले में केरल सबसे आगे है। एनआरआई वोटरों की संख्या यूपी में भले ही बहुत कम हो, पर पिछले दस वर्षों में संख्या 244 गुना बढ़ी है।
हैदराबाद। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने मुफ्त उपहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को सलाह दी है। उनका कहना है कि सरकार को मुफ्त उपहार देने के मुद्दे पर राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने के लिए 'श्वेत पत्र' लाना चाहिए।
जयपुर । राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें एक साथ नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
वाराणसी। दहेज पर लगाम लगाने के लिए शासन स्तर से सख्ती शुरू हो गई है। सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी अपनी शादी में अब दहेज नहीं ले सकेंगे। उन्हें शादी के समय का जिक्र करते हुए अपने नियुक्ति अधिकारी को यह शपथ पत्र देना होगा कि उन्होंने अपनी शादी में किसी तरह का दहेज नहीं लिया है।
पुंछ । जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।
नई दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया का जलवा बरकरार है। इसकी आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) ने हाशिए पर रहने वाले समुदायों के युवाओं का सिविल सेवा में जाने का सपना साकार किया है। अकादमी से तैयारी कर अल्पसंख्यक, महिलाओं और एससी/एसटी समुदाय के 31 प्रतिभागियों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कामयाबी हासिल की है।
नई दिल्ली। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात की 55% आशंका जताई है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड का सबसे गर्म साल होगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस वर्ष को पांच सबसे गर्म वर्षों में शुमार होने की 99% संभावना जताई है। यह दावा नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इन्फॉर्मेशन (एनसीईआई) की ताजा रिपोर्ट में किया गया है।
लखनऊ । ग्रीष्मकालीन सीजन में अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन शुक्रवार रहा। यहां पर दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार की तुलना में दिन के पारे में 1.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रात का पारा भी 3,7 डिग्री चढ़ा और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग अभी और गर्मी बढ़ने के आसार जता रहा है।
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने गाजियाबाद के मात्र 10वीं पास ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने जयपुर पुलिस की वेबसाइट को हैक कर लिया था। साइट हैक करने के बाद आरोपी जयपुर पुलिस के नाम से बैंकों को मेल भेजकर लोगों के विवादित बैंक खातों को फ्रीज करवा देता था। इसके बदले मोटी रकम ऐंठ लेता था।
लखनऊ। लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और पांच बार की चैंपियन टीम को अपने होम ग्राउंड पर चित्त कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।