चंडीगढ़ । पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
चंडीगढ़ । पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
पंजाब। पंजाब के जिला संगरूर के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस के संगरूर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप में शामिल करवाया।
नई दिल्ली। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
अयोध्या । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह एक संस्कार है, जिसे भारतीय समाज में पवित्र संस्था का दर्जा हासिल है। यह नाचने गाने का आयोजन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा, हिंदू विवाह को वैध बनाने के लिए इसे उचित संस्कारों व रीतियों के साथ किया जाना चाहिए। विवाह से जुड़ी रीतियों का निष्ठापूर्वक पालन होना चाहिए।
मुरादाबाद । कुंदरकी थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता घायल हो गए। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार चार अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं।
नई दिल्ली। अदालत ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी 44 वर्षीय पिता को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा, अपराध इतना शैतानी है कि यह कम करने वाली परिस्थितियों पर भारी पड़ा। यह भी देखा गया कि आजीवन कारावास की सजा दोषी को नष्ट किए बिना, सामान्य निवारक के रूप में काम करने के अलावा, न्याय और समाज के हित में भी काम करेगी।
नई दिल्ली। योग गुरू स्वामी रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि समूह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इस समूह की कंपनियों पतंजलि आयुर्वेद औऱ पतंजलि फूड्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
जम्मू । प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामबन के पास भूस्खलन से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद गया। भूस्खलन से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। किश्तवाड़ के कचोन गांव में भूस्खलन से प्राइमरी स्कूल सहित छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। डोडा, किश्तवाड़ और कुपवाड़ा जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। यहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी और संगठन ने पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी शुरू कर दी है।
नई दिल्ली । वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में शनिवार को एक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका की शिनाख्त विपाशा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रविवार को संजय गांधी अस्पताल के पास सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।