वाराणसी । अयोध्या में सरयू नदी के तट पर कौशल्या धाम बनेगा। इसमें माता कौशल्या की गोद में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा होगी। इसके लिए श्रीराम माता कौशल्या धाम न्यास अयोध्या का गठन हो गया है। अब सरयू के किनारे जमीन तलाशी जा रही है। जल्द ही मंदिर का मॉडल देशवासियों के सामने रखा जाएगा।


