नई दिल्ली । विस्तारा एयरलाइंस की आज फिर कई उड़ानें रद्द हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की नई दिल्ली की पांच फ्लाइट्स, बंगलूरू की तीन, कोलकाता की दो उड़ानें रद्द हुई हैं। विस्तारा एयरलाइंस पायलट्स की कमी और संचालन संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 2 अप्रैल को कंपनी की 70 के करीब उड़ानें रद्द हो सकती हैं।


