नई दिल्ली । राजधानी में फिजा एक बार फिर बदलने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, शाम व रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है।


