नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जल्द ही ड्रोन उड़ाना, बनाना और मरम्मत करना सीखेंगे। बाजार में ड्रोन की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए पॉयलट ट्रेनिंग फॉर ड्रोन नाम से एक कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जल्द ही ड्रोन उड़ाना, बनाना और मरम्मत करना सीखेंगे। बाजार में ड्रोन की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए पॉयलट ट्रेनिंग फॉर ड्रोन नाम से एक कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
आगरा । आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक बहू ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। बहू का कहना है कि सास उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाती है। विरोध करने पर पांच बार ब्लेड से उसका हाथ काट चुकी है। बच्चे को पति नाजायज बताता है। मांग का सिंदूर तक धो चुका है।
मुजफ्फरनगर। फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी महिला एचआईवी पॉजेटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है। पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं।
आगरा। आगरा के एत्माउद्दौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा और वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित प्रसाद को रविवार को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया। थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर अश्लील हरकत करने, रात में कमरे पर बुलाने और धमकाने के आरोप लगाए थे।
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। सात साल पहले जो आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह अब बढ़कर 86.79 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। करीब ढाई साल में ही 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं।
नई दिल्ली। देश के लोगों से ठगी गई रकम साइबर जालसाज विदेश ले जा रहे हैं। रकम को कई बैंक खातों में घुमाकर ट्रस्ट वॉलेट ऐप के जरिये क्रिप्टो या यूएस डॉलर में बदल दिया जाता है। इसके बाद ऑनलाइन मार्केट में बेचकर विदेशी बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी जाती है।
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20 रुपये तक की कमी आ सकती है। पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में शामिल करने से न सिर्फ तेल कंपनियों को इनपुट पर चुकाए गए कर को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि देशभर में ईंधन पर टैक्स में एकरूपता आएगी।
लखनऊ। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की एसयूवी रोकी और चेकिंग करने के बाद हूटर उतरवा दिया। इस दौरान टीएसआई और प्रवक्ता में तीखी नोकझोंक हुई। मामले में भाजपा प्रवक्ता ने टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगा डीसीपी ट्रैफिक से शिकायत की।
राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आने से पहले बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण पश्चिम मानसून देश के आधे से अधिक हिस्से तक पहुंच गया है।
मथुरा। मथुरा के फरह कस्बे में आगरा के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी की बड़ी वारदात शनिवार को सामने आई। यह वर्तमान में आगरा के कमला नगर में रहते हैं। उनका कहना है कि फरह स्थित बिल्डिंग को उन्होंने किराए पर दे रखा है। एक हिस्से में दुकान बनी है। उसी में उनकी तिजोरी रहती है।
वाराणसी। भगवान शिव के प्रिय मास सावन का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए इस बार दुलर्भ और महायोग बन रहा है। 72 साल बाद सावन की शुरुआत और समाप्ति सोमवार से होगी, वहीं इस बार पांच सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसे योग में भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने वाले भक्तों पर कृपा बरसेगी।
अयोध्या । यदि आप रामलला के नित्य दर्शन करना चाहते हैं तो आपकी यह लालसा अब पूरी हो सकेगी। रामलला के नित्य दर्शनार्थियों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट जल्द ही पास जारी करने जा रहा है। नित्य दर्शनार्थियों के लिए अलग लाइन भी बनाई जाएगी। हालांकि दर्शनार्थियों को सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करना होगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।