नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से बरसती आग झुलसा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है।
नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से बरसती आग झुलसा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है।
मेरठ। पश्चिमी यूपी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मई का महीना पिछले 44 वर्ष में सबसे गर्म आंका गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिक तापमान 45 तक जाने की संभावना जता रहे हैं। पेड़ों बढ़ता कटान, प्रकृति से अंधाधुंध छेड़छाड़ और ग्लोबल वार्मिग का असर मौसम पर साफ दिख रहा है।
लखनऊ। बुंदेलखंड की चारों सीट पर उम्मीद से कम मतदान हुआ है। अलग- अलग इलाके में कहीं सुबह से ही लाइन लगे रहने और कहीं सन्नाटा होने से उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है। ऐसे में हार-जीत का आंकड़ा बेहद कम होने के साथ ही सियासी समीकरण बदलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
नई दिल्ली । दुनिया का सबसे बड़ा डूम्सडे ग्लेशियर अंदर ही अंदर खोखला हो रहा है यानी तेजी से पिघल रहा है। इसके पूरी तरह पिघलने से समुद्र का जलस्तर करीब दो फुट तक बढ़ जाएगा, जो मानवता के लिए प्रलयंकारी साबित होगा।
शिमला । पिछले एक साल में सतलुज कैचमेंट में 52 नई झीलें बन गईं। सैटेलाइट से की गई मॉनिटरिंग में इसका खुलासा हुआ है। 2022 में जहां 414 झीलें थीं, वहीं 2023 में इनकी संख्या 466 पहुंच गई है। राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र शिमला ने अध्ययन करने के बाद इसकी रिपोर्ट इसी माह जारी की है। ये झीलें जलवायु परिवर्तन से लगातार पिघल रहे ग्लेशियरों के कारण बनी हैं।
समस्तीपुर। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में समस्तीपुर से सीतामढी के लिए ड्यूटी पर निकली समस्तीपुर की सिपाही सुभांती कुमारी हथियार के साथ लापता है। सीतामढी एसपी की रिपोर्ट जिला पुलिस को मिलने के साथ ही समस्तीपुर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।
कन्नौज ।कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ पिता अजय पाल राजपूत की हत्या के मामले में हिरासत में ली गई उनकी हत्यारोपी 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। किशोरी के अनुसार परिजनों को उसके प्रेम संबंधों की भनक थी।
देहरादून । चारधाम की सुगम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन की कोशिशें रंग नहीं ला पा रही हैं। तीर्थयात्रा को आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट गए। लौटने वाले तीर्थयात्रियों का कहना था कि उत्तराखंड में पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन न कर पाना दुर्भाग्य है।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। धूआंधार प्रचार के मद्देनजर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे।
भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे उड़ान भरी।
ललितपुर। जहां एक ओर देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित किया जा रहा है। वहीं ललितपुर के महरौनी विस क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव सोल्दा के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की।
कानपुर। मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली में सोमवार शाम जमीन विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा पिता की बड़े बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी। गांव के बाहर गोशाला के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। मृतक की छोटी बहू ने जेठ पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।