लखनऊ । अप्रवासी भारतीय यानी एनआरआई विदेश में पैसा कमाकर भारत भेजने में भले ही आगे हों, लेकिन वोट देने के मामले में पीछे हैं। हालांकि दस वर्षों में वोटर में तब्दील एनआरआई की संख्या में तेजी आई है। इस मामले में केरल सबसे आगे है। एनआरआई वोटरों की संख्या यूपी में भले ही बहुत कम हो, पर पिछले दस वर्षों में संख्या 244 गुना बढ़ी है।


