नई दिल्ली । नई दिल्ली स्थिति नेशनल स्टेडियम में रविवार यानी 29 मार्च को सुबह 5 बजे से एक संस्थान की ओर से हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि मैराथन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर, सी-हेक्सागोन, बाएं मुड़कर ज़ाकिर हुसैन मार्ग (एसबी मार्ग की ओर), यू-टर्न (ज़ाकिर हुसैन मार्ग पर) की ओर से जाएगी।


