नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंडावली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई। एक व्यक्ति को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।


