नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित पुरानी कोंडली इलाके में महज 300 रुपये के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर उस्तरे से हमला कर दिया। आरोपी ने उस्तरे से बड़े भाई की अंतड़ी बाहर कर दी। इसके अलावा उसके हाथ, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों में हमला कर दिया।


