इस्लामाबाद । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं।
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं।
मुंबई । महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सोमवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 साल के शिवम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
दिल्ली । दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गुड्डू को गोलियां मारने के बाद धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया।
दिल्ली । सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों और उनके साथ चलने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली । गीता कॉलोनी स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम नहाने के दौरान डूबे चार लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार रात 45 वर्षीय सोनू का शव मिलने के बाद मंगलवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया, जिसमें पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 22 वर्षीय हेमंत और 30 वर्षीय राजन के शव बरामद कर लिए।
नई दिल्ली । कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को राजधानी की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। देश का सबसे अति विशिष्ट प्रशासनिक इलाके नई दिल्ली में भी सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं दूसरी ओर एमसीडी क्षेत्र के दर्जनों इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और जलनिकासी ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में बहुप्रतीक्षित दिल्ली लक्ष्मी योजना (डीएलवाई) को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत राजधानी की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
नई दिल्ली। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल या संबंधित हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की पूर्व अनुमति के बिना निकाला, प्रसारित किया, उससे आर्थिक लाभ कमाया या सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं किया जा सकता।
झारखंड । झारखंड में लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एक करोड़ रुपये का इनामी और कुख्यात माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार हो गया है। उसे मंगलवार शाम झारखंड के धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से दबोचा गया।
नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर भारी तबाही हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन व बारिश के चलते करीब 290 सड़कें बंद हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बादल फटने सैलाब के रूप में भारी मलबा नीचे आया और कई घरों में भर गया। बारिश और तेज आंधी से कई पेड़ भी गिर गए।
भोपाल । मध्य प्रदेश को देश में सबसे ज्यादा बाघों वाला राज्य होने का गौरव हासिल है, लेकिन बाघों की मौत का आंकड़ा भी अब चिंता बढ़ाने वाला है। एनटीसीए के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 19 जुलाई 2026 तक देश में 111 बाघों की मौत दर्ज हुई है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।