नई दिल्ली । यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के व्यस्त लोनी रोड कॉरिडोर पर लंबित अंडरपास परियोजना पर आखिरकार काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, ठेकेदार की नियुक्ति के बाद इस परियोजना को पूरा होने में करीब दो साल का समय लगेगा।


