नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) बीते चार हफ्ते से अधिक समय से लगातार सुर्खियों में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित शांतिपूर्ण संसद मार्च, छात्रों और युवाओं पर दिल्ली पुलिस का बल प्रयोग और अगले दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन का मामला भी लगातार चर्चा में है।


