नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को नए सेनाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। वह जनरल मनोज पांडे के 26 महीने का कार्यकाल खत्म होने पर उनकी जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेनाध्यक्ष बने हैं। वह ऐसे वक्त में यह पदभार संभाल रहे हैं जब भारतीय सेना संरचनात्मक सुधारों के साथ-साथ स्वदेशीकरण के जरिये बड़े आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है।


