नई दिल्ली। एनडीएमसी काउंसिल का ढांचा अगले कुछ दिनों के दौरान बदला-बदला सा दिखाई देगा। उसके चेयरमैन के साथ-साथ एक सदस्य इस माह बदल जाएगा। वहीं, चार सदस्यों का दो माह बाद कार्यकाल खत्म होने के कारण उनके स्थान पर भी नए सदस्य मनोनीत किए जाएगे।
नई दिल्ली। एनडीएमसी काउंसिल का ढांचा अगले कुछ दिनों के दौरान बदला-बदला सा दिखाई देगा। उसके चेयरमैन के साथ-साथ एक सदस्य इस माह बदल जाएगा। वहीं, चार सदस्यों का दो माह बाद कार्यकाल खत्म होने के कारण उनके स्थान पर भी नए सदस्य मनोनीत किए जाएगे।
नई दिल्ली । दिल्ली के वेलकम में सोमवार दोपहर को एक मकान में आग लग गई। हादसे में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त भावना कालरा (40) के रूप में हुई है। भावना पिछले करीब छह सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला ने खुद ही घर में आग लगाई हो।
नई दिल्ली । शाहदरा जिला साइबर सेल ने लड़की बनकर ऑनलाइन अश्लील बातें करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर पीड़ितों को शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान दीपक सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की है।
नई दिल्ली। आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक परिवहन बेड़े में चलने वाली क्लस्टर स्कीम की ऑरेज बसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। क्लस्टर स्कीम की करीब 997 बसों की परिचालन अवधि समाप्त हो रही है। इस वजह से 19 जून के बाद से ये बसें नहीं चलेंगी।
नई दिल्ली। सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं..., आधुनिक भारत के निर्माता... इस तरह के तमाम स्लोगन लिखे हुए पोस्टर-बैनर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश दे रहे हैं।
दिल्ली । राजधानी में पेयजल संकट गहराने के कारण लोगों ने अपना आशियाना बदलना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने अपना मकान होने के बावजूद दूसरी जगह मकान किराए पर ले लिया,जबकि कुछ ने किराये का मकान बदल लिया है।
नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को अपनी जान की परवाह नहीं है। राजधानी वासी ट्रैफिक नियमों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दोष पूर्ण (डिफेक्टिव नंबर प्लेट) नंबर के साथ चलने की प्रवृत्ति है। इस तरह की नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 268 फीसदी की वृद्धि हुई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के कोटे से पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा को मोदी मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी बेदाग छवि और समर्पित कार्यकर्ता होने का पारितोषिक मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए है। बेहतर संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते है और उनका अनुभव भी काफी लंबा है।
नई दिल्ली । राजधानी में रविवार से सूरज तेवर दिखाएगा। लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी अब और परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में बीते दो दिनों से गर्मी से मिल रही फौरी राहत पर रोक लगेगी।
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग की मशहूर फूड स्ट्रीट 40 फुटा रोड पर शनिवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में चार बड़े रेस्टोरेंट आ गए। हमेशा भीड़ पटे रहने वाले शाहीन बाग में आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई।
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर एक बार फिर से कम पानी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को जल मंत्री आतिशी बवाना स्थित मुनक नहर की दो उप नहरों का दौरा करने पहुंचीं। यहां निरीक्षण के दौरान जल मंत्री आतिशी ने पाया कि पिछले सात दिनों से लगातार हरियाणा कम मात्रा में पानी भेज रहा है।
नई दिल्ली । रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके मद्देनजर राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट अधिक होगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।