कानपुर । इटावा जिले में पति सतेंद्र ने मुकेश की मदद से सास और पत्नी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया था। पहले सास पुष्पा के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे। बेसुध हालत में पुष्पा विरोध नहीं कर सकी। सतेंद्र ने खुन्नस में बातें सुनाते हुए चाकू से उनका गला रेत दिया।


