तेलंगाना । तेलंगाना में मेडक जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। दुर्गेश नाम के 22 साल के एक युवक ने काले जादू के शक में अपनी 38 साल की मां पर डीजल डालकर और आग लगाकर उनकी हत्या कर दी दी। पुलिस के अनुसार, इससे पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। हमने मामला दर्ज कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बेटे ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे को शक था कि उसकी मां काला जादू करती है। पीड़ित महिला टेकमल मंडल के येल्लुपेट गांव में खेतिहर मजदूर थी। पुलिस के मुताबिक, बुरी तरह जलने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा, 22 वर्षीय आरोपी बेटा दुर्गेश ऑटो-रिक्शा चलाता है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुर्गेश कई दिनों से अपनी मां पर काला जादू करने और कई दशक पहले गांव वालों की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगा रहा था।
पुलिस ने क्या कहा?
गांव वालों के बयान या पुलिस की जांच से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। महिला द्वारा काला जादू करने का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि जांच में काला जादू करने का कोई सबूत नहीं मिला है। गाव के कई लोगों से भी इसको लेकर बातचीत की गई, लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि मृतका ऐसी गतिविधियों में शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश करीब 10 दिन पहले ही हैदराबाद से गांव लौटा था। जांच टीम के मुताबिक, उसे शराब की लत थी और उसका व्यवहार अजीब था।
अकेले रहने वाली मृतका खेतिहर मजदूर थी और गांव में मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी। पुलिस को शक है कि आरोपी दुर्गेश ने अपनी मां को जलाने के लिए अपने ऑटो-रिक्शा के डीजल का इस्तेमाल किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई गई थी।


