रुड़की । मंगलवार शाम रुड़की ने एक ऐसी वारदात देखी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
रुड़की । मंगलवार शाम रुड़की ने एक ऐसी वारदात देखी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फुटपाथ मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित व स्पष्ट रूप से चिह्नित जगह होना जरूरी है। सोमवार को जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पक्षकार बनाते हुए केंद्र के निर्देशों के पालन पर जवाब मांगा।
जयपुर । राजधानी जयपुर में एक बार फिर से जेडीए का पीला पंजा बड़े पैमाने पर चलने वाला है। जेडीए ने हाईकोर्ट को 22 गोदाम रेलवे लाइन से सामानान्तर B2 बाईपास तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 310 अतिक्रमणों की सूची सौंपी है।
धार । गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के पास हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
चंडीगढ़ । पंजाब में एक तरफ गन्ने की पैदावार घटती जा रही है और दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से चीनी के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। गन्ने की घटती खेती के कारण केंद्र और राज्य सरकार के फसल विविधीकरण के प्रयासों को भी झटका लगा है, जिससे आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।
नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के जलशोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक की सूचना के बाद पुलिस, फायर विभाग, NDRF और अन्य टीमों ने बचाव अभियान चलाया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि करीब 20 लोगों के अस्पताल में होने की बात कही गई है।
दिल्ली । उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने घोषणा की कि यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी।
मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जयपुर । राजस्थान सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए मेजर मिनरल की माइनिंग लीज वाले क्षेत्रों में मिलने वाले माइनर मिनरल को भी उसी लीज में शामिल करने का प्रावधान किया है। इसके लिए संबंधित लीजधारक को सरकार की मंजूरी लेनी होगी और निर्धारित शुल्क एवं अन्य देय राशि का भुगतान करना होगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।