प्रयागराज । दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ पहुंचेंगे। जहां त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान जी के मंदिर जाएंगे। जुना अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे।


