नई दिल्ली। याचिका में केंद्र और सभी राज्यों को पक्षकार बनाते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारों को महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
नई दिल्ली। याचिका में केंद्र और सभी राज्यों को पक्षकार बनाते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारों को महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह विभाग के डेटा के अनुसार, बीते साल महाराष्ट्र में वित्तीय धोखाधड़ी के 2,19,047 मामले सामने आए। इनमें 38 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में वित्तीय धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले देखे गए। मुंबई में साल 2024 में वित्तीय धोखाधड़ी की 51,873 मामले रिपोर्ट हुए, जिनमें 12,404.12 करोड़ रुपये की धांधली की गई।
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में कक्षा दसवीं के एक छात्र ने इंस्टीट्यूट के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। शनिवार को कुछ राह चलते लोगों ने छात्र के शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक की उम्र नहीं बताई।
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है।
दिल्ली । राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि देश में लाखों अवैध प्रवासी नहीं रह सकते और चुनावी राजनीति को जनसांख्यिकीय अव्यवस्थाओं से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रविरोधी बयानों को बेअसर करने की अपील की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद में बार-बार होने वाले व्यवधानों पर चिंता जताई। राष्ट्रीय राजधानी में वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (डब्ल्यूओएफए) सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अस्तित्व संबंधी चुनौतियों के बारे में चिंतित होना चाहिए।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे सेवा सिग्नल इंजीनियरों के 2015 बैच की पदोन्नति की फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के गोपनीय कक्ष से गायब हो गई है। इस फाइल में सिग्नल विभाग के 200 से अधिक जेएजी अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित दस्तावेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने तलाशी ज्ञापन (सर्च मेमो) जारी किया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने पति को 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। बाद मे वह एक अन्य व्यक्ति के साथ पूरी नकदी लेकर भाग गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, सांकराइल में रहने वाले परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुणे । साल 2002 में गोधरा ट्रेन कांड का दोषी सलीम उर्फ सलमान यूसिफ जारदा (55 वर्षीय) को महाराष्ट्र के पुणे में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सलीम को गोधरा कांड में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बीते साल सितंबर में जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था।
प्रयागराज। त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक 16 वर्ष के नाबालिग ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर 29 जनवरी को हत्या कर दी। मृतक कामिल (24) की छाती पर चाकू से काफी वार किए गए। अस्पताल में कामिल को मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली । राजधानी में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 860 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के इलेक्शन सेल की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि ये मामले आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि सात जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच दर्ज किए गए हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।