नई दिल्ली। बढ़ता तापमान और लू वैसे तो सभी के लिए हानिकारक है लेकिन गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे शिशुओं पर इसका खतरा ज्यादा है। यह जानकारी अमेरिका में हुए एक शोध में मिली है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बढ़ते तापमान से समय पूर्व प्रसव का जोखिम बढ़ रहा है।


