नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया है कि स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण (सबऑर्बिटल टेक डिमॉन्स्ट्रेटर) एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया है कि स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण (सबऑर्बिटल टेक डिमॉन्स्ट्रेटर) एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
लखनऊ। गोंडा के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले की गाड़ी से हादसे में दो युवकों की मौत से चंद दिनों पहले ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी ठेकेदार विजय प्रताप उर्फ छोटकऊ सिंह की एसयूवी से कुचलकर भी तीन युवकों की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। शिवकुमार एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
लखनऊ । प्रदेश में मंगलवार को 29261 मेगावाट बिजली आपूर्ति के साथ नया रिकॉर्ड बन गया है, लेकिन विभिन्न जिलों में कटौती का दौर जारी है। इसे लेकर कई जगह विवाद की नौबत तक आ रही है। शहरी इलाके में रात्रिकालीन स्थानीय फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कर्मियों का कहना है कि अधिक लोड होने की वजह से यह समस्या आ रही है।
नई दिल्ली । आसमान से बरसती आग से उत्तर भारत उबलने लगा है। राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की और है। वहीं, यूपी के झांसी में दिन का पारा 49 डिग्री रहा।
छिंदवाड़ा । जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। इसके पश्चात हत्यारे ने भी फांसी लगाकर स्वयं भी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। तभी प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। उसकी हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।
ह्यूस्टन। मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, कैंटुकी और अर्कांसस राज्यों में आए शक्तिशाली तूफान के चलते दो बच्चों सहित 19 लोग मारे गए हैं। चारों प्रांतों में तबाही से कई घर नष्ट हो गए। बढ़ते तापमान के बीच 4.70 लाख लोगों को बिजली के बिना ही रहना पड़ा। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
कन्नौज । कन्नौज जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बच्ची की सोमवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बच्ची की मौत की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो सदस्यीय टीम गठित की है।
नई दिल्ली । सरकार ने फर्जी एसएमएस भेजने वाली कई कंपनियों को काली सूची में डाल दिया गया है। जालसाजों ने इन कंपनियों का इस्तेतमाल पिछले तीन महीनों से 10 हजार से ज्यादा धोखाधड़ी वाले संदेश भेजने के लिए किया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।