दिल्ली । उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो अब तक सर्वाधिक तापमान है। जम्मू में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है।


