अंबाला । कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज नंबर 800 के नीचे से मिट्टी दरकने से दरार आ गई। यह हादसा रेल सेक्शन के किमी नंबर 92-6/7 के पास मलबा और पत्थर खिसकने की वजह से हुआ। इससे रेल ब्रिज का संतुलन बिगड़ गया।
अंबाला । कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज नंबर 800 के नीचे से मिट्टी दरकने से दरार आ गई। यह हादसा रेल सेक्शन के किमी नंबर 92-6/7 के पास मलबा और पत्थर खिसकने की वजह से हुआ। इससे रेल ब्रिज का संतुलन बिगड़ गया।
एंटीगुआ । भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ 50 रनों से जीत दर्ज करते ही सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत के साथ सुपर-8 में अपने विजय रथ का आगाज किया था।
बरेली । आप पुलिस कर्मचारी या अधिवक्ता भले ही न हो लेकिन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 302, 307, 376 जैसी धाराओं का मतलब बखूबी जानते होंगे। हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म की प्रचलित ये धाराएं अब एक जुलाई से दफा जाएंगी। सरकार नया कानून लागू करने जा रही है।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता इस मौत को लेकर काफी उत्तेजित थे। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही एंबुलेंस निकली। भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों ने एंबलेंस को रोक लिया। वहां पर जाम लगा दिया। बंदी युवक अनुसूचित जाति का था।
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि महिला संपन्न और सुयोग्य है तो वह अपने पति से गुजारा भत्ते के लिए दावा नहीं कर सकती। यह कल्याणकारी व्यवस्था है जो पति से अलग होने के बाद बेबस पत्नी को अभाव की स्थिति से बचाने और उसी के समान जीवनयापन के लिए है।
नई दिल्ली । ताजिकिस्तान में हिजाब पर आधिकारिक रोक लग गई है। 96 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश की संसद में यह फैसला लिया गया। नए संशोधनों के मुताबिक, कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। संसद के उच्च सदन ‘मजलिसी मिल्ली’ में विधेयक को औपचारिक मंजूरी दी गई है।
बद्दी (सोलन)। देशभर में निर्मिच 52 दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं, जिनमें सर्वाधिक हिमाचल प्रदेश में बनी 22 दवाएं शामिल हैं। पांवटा साहिब की दवा कंपनी जी लेबोरेटरी के तीन और झाड़माजरी के डेक्सीन फार्मा के दो सैंपल फेल हुए हैं।
मुंबई । दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के डीपफेक वीडियो की मदद से एक डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला मुंबई का है, जहां एक डॉक्टर को मुकेश अंबानी के डीपफेक वीडियो की मदद से ऊंचे रिटर्न पाने के लिए शेयर मार्केट में निवेश का लालच दिया गया और इस धोखाधड़ी में डॉक्टर ने सात लाख रुपये गंवा दिए।
बारबाडोस। आज टी20 विश्व कप 2024 के 46वां मैच में अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में शाई होप की 82 रनों की नाबाद पारी के बदौलत एक विकेट पर 130 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भीषण गर्मी के बीच महंगाई एक बार फिर आम लोगों को सताने लगी है। पिछले एक साल में जरूरी वस्तुओं के दाम 65 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। सब्जियों की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि अधिकतर रसोई घरों से अब ये गायब होने लगी हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, प्याज, आलू और टमाटर की कीमतें सबसे अधिक बढ़ी हैं।
चंडीगढ़ । पंजाब में शुक्रवार को घरेलू और औद्योगिक बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई। नए दाम 16 जून से लागू हो जाएंगे, लेकिन सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सिर्फ उन 300 यूनिट को 10-12 पैसे प्रति यूनिट महंगा किया है जो सरकार जनता को मुफ्त दे रही है। यानी जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।