नई दिल्ली । राजधानी के उत्तम नगर इलाके के मोहन गार्डन क्षेत्र में घर के एक कमरे के भीतर दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को द्वारका जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में मृतक के 22 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है।


