दिल्ली । मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के साथ तहत 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 27 वर्षीय युवक ने पानी लेने के बहाने पीड़िता के घर की रेकी की थी फिर जबरदस्ती घर में घुसकर घृणित कार्य को अंजाम दिया। आरोपी ने वृद्धा से मारपीट भी की है।


