तिरुवनंतपुरम। पश्चिम बंगाल और असम के साथ-साथ केरल भी मौसम की मार झेल रहा है। केरल के कई तटीय गांव और शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिससे नौकाओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, त्रिशूर जिलों के तटीय क्षेत्रों में भी परिस्थितियां आसमान्य बनी हुईं हैं।


