टोक्यो । जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। झटके मंगलवार को उत्तरी जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त में महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा था।


