नई दिल्ली। देश में मानसूनी बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दोनों राज्यों में कई बस्तियां जलमग्न हैं। वहीं, उत्तराखंड में सोन गंगा नदी के उफान से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का 100 मीटर हिस्सा बह गया।


