अयोध्या । दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी।
अयोध्या । दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी।
नई दिल्ली । मम्मी-पापा मुझे माफ कर दीजिए। हरसंभव प्रयास के बाद भी शांति नहीं मिल पा रही। मेरा सपना था कि पहले प्रयास में लोक सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसी) पास कर लूं। पर छात्रों पर बढ़ते दबाव और रोजमर्रा की दिक्कतों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। पीजी और हॉस्टल वाले छात्रों को लूट रहे हैं।
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में महरौली अंडरपास के सामने एमके फिटनेस जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते समय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बीमा एजेंट जलेंद्र सिंह (42) अचानक गिर गए और मौत हो गई। जिम में अन्य युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी। अदालत ने पीठ ने एमसीडी व पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा एमसीडी अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है और यह एक सामान्य बात हो गई है।
नई दिल्ली । राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। इससे चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश पीतमपुरा में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
नई दिल्ली । रोहिणी स्थिति आशा किरण मंदबुद्धि विकास केंद्र में बीते एक माह में 14 लोगों की मौत हो गई। इनका बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनको न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ टीबी, मिरगी, हेपटाइटिस बी व दूसरे गंभीर रोग थे। महीने भर के भीतर इतनी मौतें की सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गई।
वाराणसी। वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मोबाइल पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो आया तो उसे देख कर वह सन्न रह गई। महिला परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेलवे से रिटायर्ड 67 वर्षीय देवीशरण राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया रणा गांव में शुक्रवार की रात घर में छुट्टा जानवर घुसने से नाराज दबंगों ने दो युवकों की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना में छह से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि युवकों ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।
नई दिल्ली। कृषि, शिकार, वानिकी और मछली पकड़ने में कार्यरत लोगों की संख्या 2022-23 में 25.3 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले 17 वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। 202-23 वित्त वर्ष 2007 के बाद पहला वर्ष था, जब कृषि रोजगार 25 करोड़ के पार पहुंच गया।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक राजेश मित्तल का दो अगस्त की सुबह सात बजे मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। राजेश मित्तल 1980 और 1990 के दशक में मुख्य रूप से छोटे बजट की फिल्में बनाते थे। उन्होंने कुल 45 फिल्में बनाई थीं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लॉजिस्टिक क्षमता और संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को 50,655 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 936 किलोमीटर लंबी आठ राष्ट्रीय द्रुतगामी सड़क गलियारा परियोजनाओं को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
जम्मू । जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं बरसी के दौरान जम्मू स्टैंड को आतंकी निशाना बना सकते हैं। वर्ष 2019 में जम्मू बस स्टैंड पर हमले का आरोपी आतंकी यासिर अहमद भट्ट कुलगाम स्थित अपने घर से 27 जुलाई से लापता है। वह 2021 से जमानत पर था। पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।