हैदराबाद । सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जोरदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ आईपीएल 2024 में उनके 400 रन पूरे हो गए। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए।


