नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की बसों में हाल ही में हुई दुर्घटनाओं की खबरों के बीच, परिवहन विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई एहतियाती उपाय करने का फैसला किया है। सरकार ने ड्राइवरों के लिए आधार आधारित ड्यूटी आवंटन लागू करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की बसों में हाल ही में हुई दुर्घटनाओं की खबरों के बीच, परिवहन विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई एहतियाती उपाय करने का फैसला किया है। सरकार ने ड्राइवरों के लिए आधार आधारित ड्यूटी आवंटन लागू करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। ट्रेन दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे का पूरा महकमा हादसे की कमियों को ढूंढकर उसे बेहतर तकनीक से उन्नत करने में जुटा हुआ है। रेल मंत्रालय ने सभी 17 रेलवे जोन के सहायक नियमों (एसआर) में एकरूपता लाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी तरह दिल्ली रेल मंडल भी एकीकृत निगरानी प्रणाली से ट्रेनों की मॉनिटरिंग करेगा।
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। इस दौरान अगर कोई आतंकी हमला कर दे, या फिर शरारती तत्व कोई वारदात कर दे तो दिल्ली पुलिस के पास उन्हें पकड़ने की संभावना बहुत कम रह गई है। शरारती तत्व अगर मौके से भाग निकलता है तो पुलिस के पास उसे आगे की थाना पुलिस को सूचना देने का फिलहाल कोई साधन नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दूसरे राज्यों से ‘मौत’ के मांझे की डिलीवरी ने चिंता बढ़ा दी है। मांझा विक्रेता बेखौफ होकर धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित चीनी मांझे दिल्ली पहुंच रहे हैं।
नई दिल्ली । कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) को मध्य दिल्ली से दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर नरेला अथवा सिंघु क्षेत्र में शिफ्ट किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परिवहन आयुक्त को इसे स्थानांतरित करने के लिए योजना तैयार करने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली ।अब आपके चेक का निपटान कुछ ही घंटों में हो जाएगा। इस संबंध में आरबीआई जल्द विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। अभी चेक जमा करने से लेकर राशि खाते में आने तक दो दिन (टी+1) का समय लग जाता है।
नई दिल्ली। दिल्ली की आबकारी नीति और धन शोधन से जुड़ा अहम मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। दो जजों की पीठ आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई के बाद छह अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
ढाका। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथी लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बना रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए हमलों में अब तक सैकड़ों हत्याएं हो चुकी हैं। हमलों के डर से तमाम हिंदू परिवार सामूहिक पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
नई दिल्ली । देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और बिलासपुर में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई। मंडी में दो वाहन मलबे में फंस गए।
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 3 बजे जागे। वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर सबसे पहले चांदी द्वार को खोला गया और उसके बाद घंटी बजाकर भगवान तक सूचना पहुंचाई गई कि पुजारी और अन्य लोग आपको जगाने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पांचवी मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की बच्ची पर गिर गया। इस दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है। आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।