शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को नाहन में 168.3, संधोल 106.4, नगरोटा सूरियां 93.2, धौलाकुआं 67.0, जुब्बरहट्टी 53.2, कंडाघाट 45.6, धर्मशाला 13.0, कांगड़ा 12.6 व नारकंडा में 19.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


