नई दिल्ली। बाबरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी के उदय से पहले भाजपा का दबदबा रहा था और 1993 से लेकर 2013 तक हुए पांच चुनाव में से चार बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय चुनाव मैदान में हैं।


