बालोतरा । बालोतरा जिले के बायतु क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बायतु बायपास के पास एक स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में करीब 10 स्कूली छात्र घायल हो गए, जिनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


