चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादला सूची जारी की है। इनमें छह आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादला सूची जारी की है। इनमें छह आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
जम्मू । धर्मनगरी कटड़ा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक होने जा रही है। अब मशीनें माता वैष्णो देवी के चढ़ावे की गिनती करेंगी।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के टेस्ट को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेजों में जल्द फुली ऑटोमेटिक टेस्ट मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे मरीजों के विभिन्न टेस्ट 24 घंटे किए जा सकेंगे।
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब की माजरा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र बांसवाली में खैर तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। बुधवार सुबह गश्त कर रही वन विभाग की टीम को देखकर भाग रहे तस्करों ने पिकअप वाहन से वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। अचानक वाहन अपनी ओर आता देख वनकर्मियों ने किसी तरह रास्ते से हटकर जान बचाई।
हैदराबाद । तेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एस्टन मार्टिन कार ने उसे टक्कर मार दी।
नई दिल्ली । मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात एक घर पर क्रेन गिर गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एक बड़ी क्रेन कुरैशी नगर में मध्य रेलवे की पटरियों के साथ एक मकान पर गिर गई।
चंडीगढ़ । कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मोर्चे ने दोपहर दो बजे तक पंजाब बंद का एलान किया है।
आगरा । फर्जी कागजातों और शेल कंपनियों के जरिए विभिन्न कंपनियों के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड को विदेश भेजने के मामले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने आगरा समेत देशभर में संदिग्ध आउटवर्ड फॉरेन रेमिटेंस (विदेशी प्रेषण) की जांच और सत्यापन का अभियान शुरू किया, जिसमें 36 चार्टर्ड एकाउंटेंटों की जांच चल रही है।
कांगड़ा । हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मंगलवार शाम भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, प्रशासन ने जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं दी है।
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। यह हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में हुआ।
जम्मू । मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में एक ट्रक की सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए।
कानपुर । इटावा जिले में पति सतेंद्र ने मुकेश की मदद से सास और पत्नी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया था। पहले सास पुष्पा के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे। बेसुध हालत में पुष्पा विरोध नहीं कर सकी। सतेंद्र ने खुन्नस में बातें सुनाते हुए चाकू से उनका गला रेत दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।