नई दिल्ली । आज ईद ए मिलाद उन नबी मनाई जा रही है। इसे बारावफात या ईद मिलाद भी कहते हैं। मिलाद-उन-नबी का मुबारक दिन मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास और पाक अवसर माना जाता है।
यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद की पैदाइश की याद में मनाया जाता है और लोगों को मोहब्बत, रहमत, अमन, भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश देता है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में विशेष दुआओं का आयोजन किया जाता है। लोग एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजते हैं।
अगर आप भी इस खास अवसर पर अपने करीबियों को दिल से ईद मिलाद के मुबारक पैगाम भेजना चाहते हैं, तो यहां आपको खूबसूरत ईद के पैगाम, शायरी, ग्रीटिंग और कोट्स दिए जा रहे हैं। इन संदेशों को आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। ये शुभकामना संदेश आपके अपनों तक मोहब्बत और खुशियों का पैगाम पहुंचाने में मदद करेंगे।
ईद मिलाद-उन-नबी का यह अवसर हमें प्रेम, दया, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा भी देता है। आइए, इस मुबारक मौके पर अपने प्रियजनों को दिल से बधाई दें और उनके जीवन में सुख, शांति, बरकत और खुशियों की दुआ करें। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!
इस खास दिन पर एक दूसरे को खूबसूरत ईद मिलाद के मुबारक पैगाम, दुआएं भेजकर भेजकर खुशियां बांटें। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और चाहने वालों को ईद मिलाद की दिली मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके लिए खास हैं।


