नई दिल्ली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं के ब्रांड की संशोधित कीमतों की सूची जारी की है। इन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बदलाव किया गया है। नई कीमतें नौ नवंबर 2026 से लागू होंगी। प्राधिकरण ने कहा है कि इस सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा।
यह सूची रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के तहत जारी की गई है। इसमें 27 अक्तूबर 2026 तक कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी शामिल है। गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें मिलने पर सूची को आगे भी अपडेट किया जाएगा।
कैंसर की किन दवाओं की कीमतों में बदलाव हुआ?
एनपीपीए की ओर से जारी सूची में दवा बनाने वाली कंपनी का नाम, दवा का नाम, उसकी क्षमता और खुराक का रूप, ब्रांड का नाम, पैक का आकार, पुरानी अधिकतम खुदरा कीमत और संशोधित कीमत दी गई है।


