नई दिल्ली । राजधानी में तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसमी दशाओं के बदलने से हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। कमोबेश यही स्थिति अगले छह दिनों तक रह सकती है। रविवार को लोगों ने खराब हवा में सांस ली।


