लखीमपुर । लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह आठ बजे हुआ हादसा
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलोंको मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
नानपारा जा रहे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।


