नई दिल्ली । दक्षिण जिला पुलिस ने स्कूलों को बम लगे होने की धमकी भरे मेल भेजने वाले लाजपत नगर में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र को पकड़ा है। यह छात्र जब भी परीक्षा को रद्द करवाना चाहता था तो मेल कर देता था। अब अन्य छात्र इससे मेल डलवाकर परीक्षा कैंसिल करवाने के लिए रिक्वेस्ट करने लग गए थे।


