नोएडा । दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट का किराया महंगा होने का चर्चा के बीच इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट का दाम घटा दिया। कई शहरों के टिकट का किराया सोमवार को जो दिख रहा था मंगलवार को उनमें ऑनलाइन कमी दिखाई दी।


