रायपुर । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को रायपुर में अपने बल्ले से समां बांध दिया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ उपलब्धियां हासिल कीं बल्कि प्रशंसकों के दिल पर एक बार फिर अमिट छाप छोड़ी।
रायपुर । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को रायपुर में अपने बल्ले से समां बांध दिया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ उपलब्धियां हासिल कीं बल्कि प्रशंसकों के दिल पर एक बार फिर अमिट छाप छोड़ी।
भारत सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। निर्यात पर यह रोक 30 सितंबर या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने यह कदम देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है।
दिल्ली । दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 33 फीसदी कर्मचारी अब वर्क फ्रॉम होम करेंगे। परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा िक इसका मकसद अनावश्यक आवागमन कम कर ईंधन की बचत सुनिश्चित करना है।
लखनऊ । प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल और असम में सरकार के गठन का काम पूरा होने के बाद अब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के गठन पर मंथन शुरू हो गया है। इस क्रम में पार्टी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष की युवा टीम बनाने के लिए राज्यों के ऊर्जावान युवा चेहरों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली । रानीबाग इलाके में सोमवार रात चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला घटना के समय काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए।
दिल्ली। दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ाई को और तेज करते हुए राजधानी में पहला समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली को वर्ष 2027 तक ड्रग फ्री दिल्ली बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
दिल्ली । राजधानी की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने 14 मई को हड़ताल का एलान किया है। समिति ने यह निर्णय दिल्ली की जिला अदालतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अधिवक्ताओं की लगातार अनदेखी के विरोध में लिया है। इस संबंध में समिति की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब, केरल और कर्नाटक में विभिन्न मंदिरों से चांदी की मूर्तियां एवं दान की वस्तुएं चुराने में एक आरोपी मोहित शर्मा उर्फ ‘मामा’ (44) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब की एक अदालत ने मंदिर में चोरी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था।
नई दिल्ली । द्वारका के एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष यादव की रिश्वतकांड में गिरफ्तारी के बाद 100 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। द्वारका एक्सप्रेस और नीमराणा में उसकी करोड़ों की प्रॉपर्टी का भी पता चला है। सीबीआई उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्राचार्य की कमान सौंपी है। कंप्यूटर साइंस और शोध प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रो.सुसान एलियास को सेंट स्टीफंस कॉलेज का 14वां प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
मेरठ । अलीगढ़ में हत्या के आरोपी जुबैर को एसटीएफ ने मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीपुर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जुबैर पर एक लाख का इनाम था। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व डकैती सहित दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज थे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।