पेरिस। पेरिस पैरालंपिक 2024 के सातवें दिन भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी रहा। सातवें दिन भारत ने चार पदक जीते और इनमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रच दिया। वहीं, धरमबीर ने देर रात क्लब थ्रो में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा।


