अमरोहा । हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में लंच के लिए नॉनवेज लाने पर कक्षा तीन के छात्र का नाम काटने का मामला सामने आया है। अभिभावक और प्रधानाचार्य के बीच हो रही बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सात मिनट 11 सेकेंड का है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।


