दिल्ली में एक तरफ प्रदूषण की मार झेल रही है और दिल्ली में ग्रेब 4 लागू है उसी दिल्ली में धड़ल्ले से हज़ारो गज जगह पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा है।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रधान एन्क्लेव खसरा नंबर 35/15, ग्राम सेलमपुर माजरा, बुराड़ी अब दिल्ली नगर निगम के वार्ड 6 में आता है। इस क्षेत्र में श्री संजय त्यागी (धर्म कांटे वाले) नामक व्यक्ति द्वारा करीब 2 किल्ले जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है जिसमें करीब 100 गज, 133.3 और 300 गज के दर्ज़ेनो प्लॉट काटे जा रहे हैं जिनकी खरीद फरोख्त की कीमत 36 हज़ार से 40 हजार रुपए गज तक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जमीन बेचने की कार्यवाही संजय त्यागी के खास व्यक्ति संतोष सिंह द्वारा की जा रही है।
प्लॉट खरीदार को आकर्षित करने के लिए कॉलोनाइजर बिल्डर द्वारा बिना निगम की इजाजत लिए सड़क खोद कर सीवर लाइन प्राइवेटली डलवाई जा रही है। कुछ प्लॉट्स पर कंस्ट्रक्शन चल रही है कुछ बन कर लगभग तैयार हों चुके हैं। बिजली लगवाने की प्रक्रिया भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए की जा रही है।
उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कैसे स्थानीय प्रशासन में राजस्व विभाग के मुखिया माननीय डी एम, क्षेत्रीय एस डी एम, दिल्ली नगर निगम के उच्च अधिकारी, दिल्ली पुलिस और राजनीतिज्ञ चाहे विधायक हो या निगम पार्षद इस ओर अनदेखी कर रहें है।


